भारत

पति ने शरीर की बनावट पर मारा ताना, पत्नी ने मौत को लगाया गले

jantaserishta.com
23 Feb 2022 3:41 PM IST
पति ने शरीर की बनावट पर मारा ताना, पत्नी ने मौत को लगाया गले
x
पति-पत्नी के बीच विवाद होना कोई नई बात नहीं लेकिन कई बार यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि झगड़ा खतरनाक रूप ले लेता है।

नई दिल्ली: पति-पत्नी के बीच विवाद होना कोई नई बात नहीं लेकिन कई बार यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि झगड़ा खतरनाक रूप ले लेता है। एक ऐसा ही मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है जहां एक महिला ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसके पति ने उसकी शरीर की बनावट पर ताना मार दिया था। पति के ताने के बाद महिला ने शरीर में आग लगा ली और फिर जान दे दी।

दरअसल, यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु की है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के डीजे हल्ली इलाके में यह वारदात हुई है। मृतक महिला अपने पति के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को महिला के पति ने उसे उसके शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर ताना मार दिया। इसके बाद महिला पहले तो परेशान हो गई और फिर गुस्सा गई।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने आग देखी तो उन्होंने काबू करने की कोशिश की और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई। उधर अस्पताल में महिला की इलाज शुरू हुआ लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक महिला के माता-पिता ने उसके पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story