भारत

पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा पति ट्रेन के नीचे आया, VIDEO

jantaserishta.com
6 March 2024 4:43 PM IST
पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा पति ट्रेन के नीचे आया
x

सांकेतिक तस्वीर

दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी से वीडियो कॉल के जरिए फोन पर बात करते समय ट्रेन के नीचे आ गया।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनु कुमार के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, मृतक ट्रैक पर चलते समय पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी बीच वह चामराजनगर से आ रहे ट्रेन के नीचे आ गया। मनु नंजनगुड शहर में बढ़ई के रूप में काम कर रहा था। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।
प्लेटफॉर्म के नीचे गिरी युवती
जबलपुर में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवती का पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि वह ट्रेन के पहिए के नीचे नहीं आई और उसकी जान बच गई। प्लेटफॉर्म पर जिसने भी इस घटना को देखा वह सिहर उठा। युवती को गिरता देख ट्रेन की चेन पुलिंग कराई गई और उसे बाहर निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story