भारत
पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, शव को साथियों के साथ...फैली सनसनी
jantaserishta.com
25 March 2024 9:00 AM IST

x
पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
बांदा: बांदा के फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति ने घरेलू कलह से तंग आकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को साथियों के साथ मिलकर गंगा नदी में बहा आया था। रविवार को पुलिस ने वारदात में शामिल पति और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
हुसैनगंज थाना के महादेवन का पुरवा निवासी सत्यप्रकाश लोधी का थाना क्षेत्र के ही बादलपुर निवासी राजकुमारी पासवान से प्रेम प्रंसग चल रहा था। 24 अप्रैल 2018 को दोनों ने सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शादी कर ली थी। रिश्ता गैर बिरादरी में करने के चलते सत्यप्रकाश के परिवारीजन नाराज हो गए थे जिसके बाद पत्नी के साथ वह अपनी ससुराल बादलपुर में रहने लगा था। इसके बाद दोनों सदर कोतवाली के बस्तापुर में रहने लगे। लेकिन इस बीच सितंबर 2019 में अचानक राजकुमारी गायब हो गई। मायके पक्ष ने जानकारी ली तो पति ने कहीं चले जाने की बात कह टाल दिया।
परिजन कोतवाली का चक्कर काटते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परिजनों ने कोर्ट का सहारा लिया। फरवरी 2024 में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। सत्यप्रकाश ने राजकुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और साथियों अखिलेश और उत्तम ठाकुर के साथ मिलकर टेंपो में लादकर यमुना नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी वारदात की सही तारीख नहीं बता पाए हैं। बताया है कि साल 2019 में सावन का महीना था। कांवड़ यात्रा चल रही थी। गंगा नदी में उफान पर थी। उसी का फायदा उठा रात में शव को भिटौरा के नजदीक गंगा नदी में फेंक दिया था। इस कारण आज तक पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई है।
Tagsफतेहपुरफतेहपुर न्यूज़फतेहपुर पुलिसपत्नीपतिहत्याFatehpurFatehpur NewsFatehpur PoliceWifeHusbandMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





