भारत

पति थाना कैंपस में ही रेतने लगा पत्नी का गला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
28 Aug 2021 10:49 AM IST
पति थाना कैंपस में ही रेतने लगा पत्नी का गला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए पूरा मामला
x
आरोपी पति सोनू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

ब‍िहार के वैशाली ज‍िले में एक सनकी पति ने थाने में ही अपनी पत्नी का गला रेत दिया. सनकी पति ने थाने के अंदर पागलपन में वहशी वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह पूरी वारदात महुआ थाने की है.

28 साल की शबनम सनकी पति के झगड़ोंं से तंग आकर अपने नैहर में रह रही थी. शुक्रवार सुबह पत्नी को अपने साथ ले जाने आरोपी पति सोनू,अपने ससुराल रानीपोखर पहुंचा.
शबनम के मायके वाले, सुलह की नीयत से ससुराल विदा करने से पहले, शबनम और आरोपी सोनू को लेकर थाने पहुंचे थे लेकिन थाने और पुलिसिया कार्यवाही होते देख आरोपी पति सोनू भड़क गया. वह थाना कैंपस में ही पत्नी का गला रेतने लगा.
परिवार वालों ने आनन-फानन में आरोपी को कब्जे में लिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को लॉकअप में बंद कर दिया. शबनम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में शबनम के भाई के बयान पर आधार आरोपी पति सोनू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
महुआ थाने के एसएचओ कृष्णंदन झा ने बताया क‍ि युवती महादेव मठ की और युवक बकसामा की तरफ का है. पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था लड़की पक्ष के लोग थाने आए थे. उन्होंने युवक से कहा क‍ि चलो तुम पर केस करेंगे और बॉन्ड बनवाएंगे. उसी वजह से युवक ने थाने के गेट पर अपनी पत्नी पर वार कर द‍िया. इलाज के बाद युवती ने भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है, उसे जेल भेजा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story