भारत
साथी कर्मचारी के साथ नाजायज संबंध का शक...पति ने पत्नी को कैंची से गोदकर मार डाला
jantaserishta.com
19 July 2026 3:52 PM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9 की तीसरी मंजिल पर महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी की हत्या में शामिल पति को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति मुरादाबाद से पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को शाम लगभग 7:32 बजे, सीलमपुर पुलिस स्टेशन को दिल्ली के गौतमपुरी में गली नंबर 9, तीसरी मंजिल पर एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारीकी से सबूत इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान और घटना के तुरंत बाद मृतका का पति सलीम घर से गायब पाया गया, जिससे वह मुख्य संदिग्ध बन गया।
मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी सबूतों की जांच की गई, ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिली जानकारी की पुष्टि की और अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के कारण पुलिस को आरोपी सलीम (52 वर्ष) का पता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास लगाने में सफल रही, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थी और उसे लंबे समय से शक था कि उसका अपने एक साथी कर्मचारी के साथ नाजायज संबंध है। इसी शक की वजह से उनके बीच अक्सर घरेलू झगड़े होते रहते थे।
16 जुलाई को इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर से तीखी बहस हुई। आरोपी के मुताबिक, गुस्से में आकर उसने कैंची से अपनी पत्नी पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, उसने घर का दरवाजा बंद किया और वहां से भाग गया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी जगह बदलता रहा। वह आनंद विहार, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ होते हुए वापस मुरादाबाद की ओर आया, जहां आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





