भारत

पत्नी को चाकू गोदकर पति फरार, घरेलू विवाद में खून

Nilmani Pal
22 March 2026 6:27 AM IST
पत्नी को चाकू गोदकर पति फरार, घरेलू विवाद में खून
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। राजधानी पटना में ईद के मौके पर भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ईद पर पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास शनिवार की शाम घटी। महिला के पेट, गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार के जख्म थे। घटना की खबर होते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। किराए के मकान में रहने वाले मो. सोनू और उसकी पत्नी 24 वर्षीया जेबा परवीन के बीच घरेलू विवाद में शनिवार की शाम विवाद हुआ। इसी दौरान सोनू ने चाकू से जेबा परवीन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान होकर कमरे में गिर गयी।

इसके बाद सोनू कमरे से बाहर चला गया। जेबा के चार साल के बच्चे ने पास में रहनेवाली मौसी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद तत्काल जख्मी जेबा परवीन को एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार, जेबा परवीन की शादी चार साल पहले मोहम्मद सोनू से हुई थी। इस घटना के बाद ईद की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची आलमगंज पुलिस छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल चाकू की तलाश जारी है। आलमगंज पुलिस का कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपित पति की तलाश की जा रही है। परिजनों के बयान के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।


Next Story