भारत
बाप रे! चार बच्चों के सामने ही पति ने रेत दिया पत्नी का गला, चीखते रह गए मासूम
jantaserishta.com
3 Jun 2026 3:35 PM IST

x
फैली सनसनी.
तिरुवनंतपुरम: घर के अंदर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. बच्चे भी उसी घर में मौजूद थे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद कुछ ही देर में खौफनाक वारदात में बदल जाएगा. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 36 साल की महिला हसीना की कथित तौर पर उनके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद चारों बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
घटना केरल के तिरुवनंतपुरम में नलंचिरा इलाके की है. यहां 36 साल की हसीना की कथित तौर पर उनके पति सुरेश ने हत्या कर दी. बुधवार तड़के यहां रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान सुरेश ने हसीना पर धारदार हथियार से हमला किया और उनका गला रेत दिया.
घटना के वक्त दंपति के चारों बच्चे घर में ही मौजूद थे. वारदात के बाद जब बच्चों ने अपनी मां को देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थीं. घर के अंदर का यह मंजर देखकर बच्चे सदमे में आ गए.
स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर टीम पहुंची. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति घर से कार लेकर फरार हो गया. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है. जांच एजेंसियां आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं और उसके मोबाइल तथा अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है. हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





