
x
आरोपी फरार.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को उप मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के पति अरुण कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पूर्व प्रखंड प्रमुख बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, रोसरा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद के पति अरुण लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित आवास से स्टेशन जा रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरारहो गए।
आनन-फानन में अरुण को रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर गए। उन्होंने रोसरा बाजार की दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
प्रदर्शनकारियों ने अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





