भारत
पत्नी के 'लवर' को पैसे भेजने की खुली पोल, ठनका पति का माथा
jantaserishta.com
11 Oct 2025 5:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
अगरतला: त्रिपुरा के सेपाहिजला जिले के बारडोवाल इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 46 वर्षीय नरुल इस्लाम ने अपने घर में पत्नी और बहू को धारदार हथियार से घायल कर दिया. इसके बाद घर छोड़कर जंगल की ओर गया. कुछ घंटों में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है.
एजेंसी के मुताबिक, नरुल इस्लाम ने करीब आठ साल तक पश्चिम एशिया के किसी देश में काम किया था. छह महीने पहले वह घर लौटा था, लेकिन लौटते ही जिदंगी तनावपूर्ण और परेशानियों में घिर गई. थाना प्रभारी तापस दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि नरुल अपनी पत्नी से नाराज थे. कारण यह था कि पत्नी ने विदेश से आए पैसे किसी अन्य पुरुष को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसके साथ वह रिश्ते में थी.
तापस दास के अनुसार, नरुल ने घर में दोनों महिलाओं पर हमला किया. उनकी पत्नी और बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद नरुल घर छोड़कर जंगल की ओर चला गया और बारडोवाल के पास एक पेड़ पर फंदे से लटककर जिंदगी खत्म कर ली,
पीड़ित महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें तुरंत जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन गंभीर चोटें हैं.
वहीं पुलिस ने नरुल के शव को कब्जे में लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. तापस दास ने बताया कि घटना की जांच जारी है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि नरुल की मानसिक स्थिति और घरेलू तनाव इस घटना के पीछे मुख्य कारण थे या कुछ और भी जुड़ा है. पुलिस ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू विवादों की बात भी सामने आ रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





