भारत
पति ने मायके में बहाया खून, पत्नी को मार दी गोली, कमरे की तरफ भागे लोग
jantaserishta.com
14 April 2024 11:49 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों को अस्पताल लाया गया।
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में रविवार को पति ने मायके में रह रही पत्नी को गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। दोनों को इलाज को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। मटसेना के खेड़ा गणेशपुर निवासी वर्षा की शादी आगरा के संदीप नगर थाना एत्माद्दौला निवासी रवि कुमार पुत्र रामवीर के साथ हुई थी।
दोनों की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई। पिछले कुछ महीने से वर्षा की तबीयत खराब थी। मायके वाले उसे 2 महीने पहले अपने घर ले आए। यहां लाकर उसका इलाज करा रहे थे। रवि उसे बुलाने के लिए आया था। कमरे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रवि ने पहले वर्षा को गोली मारी फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। दोनों पति पत्नी को लहूलुहान देख घबरा गए। पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जांच टीमों को मौके पर बुलाया है। घायल पति पत्नी को सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





