भारत

पति ने पत्नी से कहा '1 क्या 10 औरतों के साथ रखूंगा संबंध', फिर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
11 Dec 2020 11:32 AM IST
पति ने पत्नी से कहा 1 क्या 10 औरतों के साथ रखूंगा संबंध, फिर उठाया ये कदम
x

DEMO PIC 

पति के अवैध संबंधों का जब पत्‍नी ने विरोध किया तो पति तैश में आ गया. पति ने, ''मैं एक नहीं, 10 औरतों से संबंध रखूंगा'' कहते हुए पत्‍नी को तीन तलाक दे दिया. यह मामला महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले का है.

महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रिपल तलाक के तहत पति और उसके माता-पिता पर तलाक के नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ज़िले के चिखली शहर में रहने वाले मोहसिन का विवाह शेगांव शहर की रहने वाली पीड़िता के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था. पीड़िता ने बताया कि पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे. कई बार समझाने के बाद भी उसने संबंध बनाए रखे.
पीड़िता ने जब यह बात अपने मायके वालों को बताई तो पति ने उसे 22 नवंबर को बहुत पीटा. पति ने पीड़िता के घर आकर कहा कि मैं एक नहीं, दस औरतों से संबंध रखूंगा, मैं तुझे तलाक देता हूं और 3 बार तलाक, तलाक, तलाक...कहकर घर से चला गया.
शेगांव पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके माता-पिता पर आईपीसी की धारा 498, 323 और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story