भारत

ससुराल से खाली हाथ लौटा पति, पत्नी बीच रास्ते से हुई फरार, थाने पहुंचकर बताई वजह

Admin2
15 May 2021 1:40 PM GMT
ससुराल से खाली हाथ लौटा पति, पत्नी बीच रास्ते से हुई फरार, थाने पहुंचकर बताई वजह
x

झारखंड। गढ़वा जिले के थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संतोष कोरवा की पत्नी सृष्टि पांच दिन पहले मंगलवार को चकमा देकर रास्ते से ही फरार हो गई। वह पति के साथ भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव स्थित मायके से लौट रही थी। उनकी शादी पिछले महीने 26 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद परिजनों ने सृष्टि की विदाई की थी। उसके बाद वह अपने पति संग ससुराल आ गई। रस्म के तहत उसका भाई 10 दिन बाद लेने आया था। संतोष अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। वहां वे पांच दिनों तक रहे। उसके बाद पत्नी की विदाई का आग्रह किया तो परिवार तैयार हो गया।

उनकी पारंपरिक तरीके से विदाई की गई। उन्हें छोड़ने परिवार के लोग बस स्टैंड तक आए। यहां उन्हें बस में बिठाया गया। बस जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पहुंचने के बाद सृष्टि ससुराल लौटने के लिए ना नुकुर करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। उन्होंने भी उसे फोन पर ससुराल जाने के लिए समझाया। संतोष बताता है कि इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई। वह काफी देर तक इंतजार करता रहा लेकिन वह नहीं लौटी। फिर उसने उसके फरार होने की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दे दी। इसके बाद वह बिना दुल्हन के घर लौट गया। उसने स्थानीय थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

यहां उसे बताया गया कि मामला सदर थाने का है। इस नाते वह सदर थाना में ही शिकायत दर्ज कराए। उसने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई तो उसने जानकारी दी थी कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध है। वह उस लड़के के साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि उसने शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि इस बारे में मेरी आपके साथ शादी करने वाले जानें। उसने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया है। धोखाधड़ी का आरोप ससुर पर लगाया है। साथ ही शादी में हुआ खर्चा वापस करने और मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

Next Story