भारत

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, थाने पहुंच किया अपना गुनाह कुबूल

jantaserishta.com
6 Feb 2022 10:09 PM IST
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, थाने पहुंच किया अपना गुनाह कुबूल
x
पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक शख्स ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया. पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद हत्या के आरोपी पति ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया और अपना गुनाह कुबूल कर लिया.

यह सनसनीखेज मामला कुज्जु थाना क्षेत्र के करमा बनिया टोले की है. रविवार को मुकेश कुमार साव नाम के शख्स की अपनी पत्नी शिम्पी कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. झगड़े से नाराज मुकेश कुमार साव ने दरिदंगी की सारी हदों को पार कर दिया.
पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश साव कुज्जु ओपी में आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया और अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत शिम्पी कुमारी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस हत्याकांड के बाद से मुकेश के मां, भाई और भाभी घर से फरार है. पुलिस ने मुकेश के घर को सील कर दिया है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. इस मामले में कुज्जु ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हत्या करने के बाद मुकेश खुद थाने आया और हत्या की बात को स्वीकार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story