
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदायूं: यूपी के बदायूं में निकाह के 20 दिन बाद शौहर अपनी बीवी को किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया। नौ माह बीतने के बावजूद अब तक आरोपी शौहर का कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़की के पिता ने निकाह कराने वाले बिचौलिया के खिलाफ वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर का है। यहां के मोहल्ला बड़ा तकिया अशरफ नगर निवासी अख्तर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 10 माह पूर्व मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अपना साला बताकर उनकी बेटी का निकाह जयपुर के एक युवक से कराया था। निकाह के 20 दिन बाद उनका दामाद बेटी को किराए के मकान में छोड़कर लापता हो गया। बेटी ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी तो वह उसे घर बुला लाये। उन्होंने दामाद को काफी तलाश किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। निकाह कराने वाले व्यक्ति से भी दामाद के बारे में जानकारी ली गयी, लेकिन वह कुछ बताने को राजी नहीं हुआ। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





