
x
फैली सनसनी.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, उसके पति मंगल सिंकू ने गैता से सिर पर कई बार वार कर जान ले ली।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना जगन्नाथपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर जिंतुगाड़ा गांव में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू ने भी थाने पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली।
ग्रामीणों के अनुसार, वारदात बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई। बताया जाता है कि मृतका का बुजुर्ग ससुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद घर में सो रही सलमी के सिर पर गैता से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। हमले में उसकी मौत हो गई। गांव में घटनास्थल के आसपास गिने-चुने घर होने के कारण वारदात की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को नहीं मिल सकी। घटना के समय मृतका के बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह वारदात का पता चलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगल सिंकू पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। वह तीन दिन पहले घर से कहीं चला गया था। परिजन उसकी तलाश करते हुए पाताहातु पहुंचे, जहां से सोमवार को उसे वापस घर लाया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने से इनकार कर रहा है। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले हथियार तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





