Reels बनाने से रोका तो पति की हत्या, मामले में चौंकाने वाला अपडेट आया

बेगूसराय: बेगूसराय के रील्स वाले हत्याकांड मामले में नया ट्वीट आ गया है। मृतक महेश्वर राय की हत्या के पीछे पत्नी के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस मामले में महेश्वर के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। आपको बता दें इससे पहले बताया जा रहा जा …
बेगूसराय: बेगूसराय के रील्स वाले हत्याकांड मामले में नया ट्वीट आ गया है। मृतक महेश्वर राय की हत्या के पीछे पत्नी के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस मामले में महेश्वर के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। आपको बता दें इससे पहले बताया जा रहा जा था कि रील्स बनाने से रोकने पर महेश्वर की पत्नी ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है।
खोदाबंदपुर थाने में दिए गए शिकायत पत्र में महेश्वर के पिता राम प्रवेश राय ने लिखा है कि 7 साल पहले उनके बेटे महेश्वर का विवाह बेगूसराय जिले के फफौत गांव निवासी रानी कुमारी से हुआ था। शादी के बाद भी रानी का मो. सज्जाद नाम के युवक से अवैध संबंध थे। 7 जनवरी को साजिश के तहत महेश्वर को सुसराल बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसमें पत्नी रानी कुमारी, सज्जाद और ससुरालवाले शामिल हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है।
इससे पहले बताया जा रहा था कि रील्स बनाने से रोकने पर पत्नी रानी कुमारी ने परिजनों के साथ मिलकर पति महेश्वर राय की हत्या कर दी थी। मामला बेगूसराय के थाना क्षेत्र के फफौत गांव का है। जहां रविवार की देर रात ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। खोदावंदपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पत्नी सहित ससुराल वालों पर अपने पुत्र की गला दबा कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक महेश्वर राय का एक पुत्र भी है। लेकिन पिछले तीन-चार साल से पत्नी रानी कुमारी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने की लत लग गई। पत्नी का यह काम महेश्वर राय को पसंद नहीं था। रील्स बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।
