भारत

अवैध संबंधों के चलते हुआ पति का मर्डर, पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:31 AM IST
अवैध संबंधों के चलते हुआ पति का मर्डर, पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम
x
मामला जानकर रूह कांप जाएगी।

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड (Uttarakhand)के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा कोतवाली क्षेत्र में अवैध सबंधों के चलते दो मासूम बच्चो की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या (Murder) कर दी. इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को गड्ढे में दफनाया. पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.

खटीमा के ग्राम कुंआखेड़ा में 13 फरवरी को 30 साल के भगीरथ राणा के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने खटीमा कोतवाली में दर्ज कराई थी. शनिवार सवेरे पुलिस को गुमशुदा भागीरथ राणा के परिजनों ने बताया कि कुआं खेड़ा गांव में नहर के किनारे गड्ढे में एक शव दबा हुआ है. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला. शव की पहचान 13 फरवरी से गुमशुदा भागीरथ राणा के रूप में भागीरथ के परिजनों ने की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हत्या की सूचना पर खटीमा पहुंची एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भागीरथ राणा की पत्नी राजनंदनी का अवैध संबंध गाँव के ही संकेत राणा से था. इसकी जानकारी मृतक भगीरथ को हो गई थी. प्रेम की राह में रोड़ा बनते देख पत्नी राजनंदनी और उसके प्रेमी संकेत ने भागीरथ को हटाने के लिए योजना बनाई. भागीरण राणा को संकेत और राजनंदनी ने 13 तारीख की शाम को घर के पास के ही नाले के पास बुलाया. वहां दोनों ने भागीरथ का गला दबाया और पत्थर से सर में मार कर उसकी हत्या कर दी. दोनों ने शव को गड्ढे में दबा दिया.
पीड़ित परिवार की क्या है मांग?
बेटे की मौत से मृतक की मां रामसरी का रो-रोकर बुरा हाल है. वो भागीरथ राणा के दो बच्चों के साथ सुबक-सुबक कर अपने बेटे की हत्या करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं. पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को ग्रिफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story