भारत
अजीबोगरीब शिकायत, पत्नी को लेकर पति ने किया चौंकाने वाला दावा
jantaserishta.com
7 Oct 2025 4:06 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के ज़िला मजिस्ट्रेट के पास एक अजीबोगरीब शिकायत लेकर एक व्यक्ति पहुंचा. उसका दावा है कि उसकी पत्नी "नागिन" बन गई है, जिससे वह डर के मारे रातों को सो नहीं पाता. साथ ही युवक को डर है कि कहीं उसकी पत्नी से उसे रात में डंस न ले.
दरअसल महमूदाबाद तहसील के लोधासा गांव के शिकायतकर्ता मेराज ने 4 अक्टूबर को आयोजित 'समाधान दिवस' में ज़िला मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद के सामने अपनी "व्यथा" सुनाई. मेराज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रातों को "नागिन" बनकर फुफकारती और उसे डराती रहती है.
उसने दावा किया कि उसकी बार-बार की गई गुहार के बावजूद, स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे उसे मदद के लिए ज़िला प्रशासन से संपर्क करना पड़ा. युवक की बात सुनकर शिकायत निवारण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए. जबकि ज़िला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें एक शिकायत मिली है. शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पत्नी रात में नागिन बन जाती है और उसे फुफकारती है. जिससे व्यक्ति डरा हुआ है. मामले में की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





