भारत

पति ने पत्नी को पिलाया बीयर, क्लिक की अश्लील फोटो, फिर...

jantaserishta.com
12 Feb 2022 12:50 PM IST
पति ने पत्नी को पिलाया बीयर, क्लिक की अश्लील फोटो, फिर...
x
जानें पूरा मामला।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को कथित तौर पर बीयर पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींचने और उन्हें वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति पर बीयर पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींचने और चचेरे ससुर द्वारा उन्हें वायरल कराने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में उसे बदनाम करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि नवंबर 2019 में उसकी शादी मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। एक साल से उसका पति से झगड़ा चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने उसे बीयर पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। वहीं, बुलंदशहर निवासी उसके चचेरे ससुर ने उसकी वो निजी तस्वीरें वॉट्सऐप पर वायरल कर दिए।
गाजियाबाद की एक अदालत ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत में पीड़िता के बयान और उसकी मां की गवाही अहम रही। मेडिकल रिपोर्ट और मां की गवाही से दोषी को कड़ी सजा मिल सकी। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए। अदालत ने माना कि अभियुक्त ने बेटी जैसे रिश्ते के साथ विश्वासघात किया है।
दुष्कर्म की यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है। करीब पांच साल 14 दिसंबर 2017 को शराबी पिता के खिलाफ किशोरी ने थाने में मुकदमा कराया था। पुलिस ने आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर सात फरवरी 2018 को आरोप पत्र दाखिल किया था। पॉक्सो कोर्ट में शुक्रवार को मामले में अंतिम सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश हर्षवर्द्धन ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान पर आरोपी दिलीप सिंह को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना सुनाया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story