भारत
पति ने गर्भवती पत्नी को बैठाकर नदी में कूदा दी कार, दोनों मरे
jantaserishta.com
27 Aug 2023 12:40 PM IST

x
कार से पिता और बहन को मारी टक्कर.
अमरोहा: दिल्ली में टेलरिंग का काम करने वाले अमरोहा के टेलर ने अपनी कार गंगा नदी में कुदा दी. कार में टेलर शाह आलम और उसकी नवविवाहिता पत्नी नाजिया थे. सूचना मिलते ही अमरोहा पुलिस मौके पर पहुंची. 12 घंटे बाद नदी से शाह आलम की लाश मिली. वहीं, नाजिया की तलाश अभी जारी है. मामला गजरौला थानाक्षेत्र के सीकरी गांव का है.
यहां रहने वाले टेलर शाह आलम का हाल ही में नाजिया संग निकाह हुआ था. शाह आलम दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था. वह चाहता था कि नाजिया उसके साथ आकर रहे. लेकिन शाह आलम के घर वाले नाजिया को उसके साथ नहीं भेज रहे थे. शनिवार की सुबह शाह आलम का इसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद हो गया.
शाह आलम ने जबरदस्ती नाजिया को कार में बैठाया. जैसे ही उसने कार स्टार्ट की, शाह आलम के पिता शाकिर कार के सामने आकर खड़े हो गए. शाह आलम ने उन्हें कार से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. तभी शाह आलम की बहन कार के सामने आ गई. उसे भी शाह आलम ने टक्कर मार कर घायल कर दिया और वहां से निकल गया.
रास्ते में वह जा ही रहा था कि अचानक एक बाइक सवार बीच में आ गया. उसे भी शाह आलम ने टक्कर मारी और आगे निकल गया. फिर बीच रास्ते में उसने अचानक से कार को गंगा नदी में कुदा दिया. कार गिरती देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत पति-पत्नी का रेस्क्यू शुरू किया. 12 घंटे बाद शाह आलम की लाश पुलिस को मिल गई. जबकि, नाजिया की तलाश अभी जारी है.
वहीं, शाह आलम के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. बहन को भी हल्की चोटें आई हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





