भारत

पति ने बनाया खौफनाक प्लान: होटल में खाने में मिला दिया नशीला पदार्थ, फिर...

jantaserishta.com
26 Aug 2023 5:34 PM IST
पति ने बनाया खौफनाक प्लान: होटल में खाने में मिला दिया नशीला पदार्थ, फिर...
x
पत्नी को बेहोश करके उसका हाथ काटकर अलग कर दिया.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. न्यू मयूर होटल में एक दंपती ने रूम बुक किया था. यहां पति ने पत्नी को बेहोश करके उसका हाथ काटकर अलग कर दिया और फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
मामला उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके का है. शुक्रवार देर रात कानपुर निवासी दंपती सतीश और वंदना न्यू मयूर होटल में पहुंचे. रूम बुक होने के बाद दोनों कमरे में चले गए और खाने का ऑर्डर दिया. बताया जा रहा है कि सतीश ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और पत्नी को खिला दिया.
इसके बाद वंदना बेहोश हो गई तो उसने चाकू से उसका हाथ (कलाई से निचला हिस्सा) काटकर अलग कर दिया और फरार हो गया. इसी बीच वंदना के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा. वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई. स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया.
जहां से डॉक्टरों ने महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, वहां महिला का ऑपरेशन किया जा रहा है. डॉक्टरों द्वारा कोशिश की जा रही है कि पीड़िता के कटे हुए हाथ को दोबारा जोड़ा जा सके.
मामले में डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के मकसद से पत्नी का हाथ काटा था. आदर्श नगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर फरार हुआ है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल, इस वारदात के पीछे की वजह क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story