पंजाब

भाई की शादी पर गए पति के उड़ गए होश

admin
2 Nov 2023 12:33 PM GMT
भाई की शादी पर गए पति के उड़ गए होश
x

चंडीगढ़। अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली एक महिला ने धनास में ई. डब्ल्यू.एस. फ्लैट में बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। मृतका की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सारंगपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को फंदे से उतारा और सैक्टर-16 के जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 32 वर्षिय पूनम के रुप में हुई है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सारंगपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि धनास स्थित ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट में एक महिला ने फांसी लगा ली है।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाई हुई थी। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने 32 वर्षिय पूनम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति अमित अपने भाई की शादी में अमृतसर गया हुआ था। पूनम घर में अपनी एक 8 वर्ष और दूसरी 10 महीने की बेटी के साथ अकेली थी। घटना के समय 8 वर्ष की बच्ची बाहर खेल रही थी और छोटी बच्ची बिस्तर पर थी। उसने अंदर आकर अपनी मां को फंदे पर लटकते हुए देखा और अपनी नानी को बताया। थाना सारंगपुर पुलिस पूनम की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मृतका की मां उसी घर की पहली मंजिल पर रहती है।

Next Story