भारत

करवा चौथ पर होटल में पत्नी को देख पति के उड़े होश, रिश्ते में भूचाल!

jantaserishta.com
31 Oct 2026 10:10 AM IST
करवा चौथ पर होटल में पत्नी को देख पति के उड़े होश, रिश्ते में भूचाल!
x
पति को लगा बड़ा झटका.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. एक तरफ महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी तरफ एक पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ने पहुंच गया. पति को काफी समय से पत्नी के अफेयर का शक था. आखिरकार करवा चौथ के दिन उसका शक हकीकत में बदल गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ होटल में देखकर पति ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली.
पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ अंदर मिली. इसके बाद होटल में घंटों तक हंगामा होता रहा. पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. इस दौरान कोतवाली में भी कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
पुलिस को पति ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. करीब एक साल पहले उसने युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था. वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ.
पति ने जब पत्नी से दूसरे युवक के बारे में सवाल किया तो उसने आरोपों को झूठा बताते हुए सबूत दिखाने की बात कही. इसके बावजूद पति का शक कम नहीं हुआ और वह पत्नी पर नजर रखने लगा.
पति के मुताबिक, पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी और ससुराल लौटने से बच रही थी. करवा चौथ के दिन वह किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसकी नजर पत्नी पर पड़ी. वह एक दूसरे युवक के साथ दिखाई दी.
पहले से शक होने के चलते पति ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ देर बाद दोनों जंक्शन के पास एक अस्पताल के बगल में स्थित होटल पहुंचे और एक कमरे में चले गए. पति ने उन्हें कमरे में जाते देख लिया. इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया.
पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया गया तो पत्नी और युवक अंदर मिले. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई. वहां पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली.
पति ने भी पुलिस से कहा कि उसने प्रेम विवाह किया था और उसे इस तरह धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी. अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.
इस पूरे विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. इतना ही नहीं, उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की धमकी भी दी थी. इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. फिलहाल करवा चौथ के दिन शुरू हुआ यह मामला होटल से लेकर कोतवाली तक चर्चा का विषय बना रहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story