भारत
पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे
jantaserishta.com
19 May 2024 5:38 PM IST

x
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
गुवाहाटी: असम के करीमगंज जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान जोबा बेगम के रूप में हुई है। वह करीमगंज के पास जबैंपुर गांव की निवासी थी।
पुलिस के अनुसार, अब्दुल शाहिद ने रविवार सुबह लगभग पांच बजे पत्नी जोबा बेगम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी शाहिद के घर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ खड़ा पाया, जबकि जोबा बेगम खून से लथपथ पड़ी थी।
लोगों ने जोबा बेगम को बचाया और उसे पास के करीमगंज सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के आरोप में अब्दुल शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बेगम की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। अब्दुल शाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





