भारत
पति ने शक के चलते पत्नी को मारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 July 2026 3:37 PM IST

x
फैली सनसनी.
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मृतका सोमवारी हेंब्रम की हत्या के आरोप में उसके पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक से महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य प्रमाणों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान संदेह मृतका के पति सोमराय हेंब्रम पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपी ने पहले बिजली के तार से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए।
हत्या के बाद उसने शव को घर के समीप निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक में फेंककर सबूत छिपाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और टीमवर्क की बदौलत इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी मात्र 48 घंटे में सुलझा ली गई। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकता।
छापेमारी दल में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





