
x
मामूली कहासुनी पर पति ने की पत्नी की हत्या
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस उपाधीक्षक श्रेष्ठा ने सोमवार को बताया कि गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गुराना गांव में शनिवार देर रात ताहिर नामक व्यक्ति की अपनी पत्नी वकीला (54) से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।
विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ताहिर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से वकीला पर वार कर दिया। वकीला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार शाम को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में ताहिर भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





