भारत

2 मौत की खबर मिली तो इलाके वाले सन्न रह गए, जानें खौफनाक मामला

jantaserishta.com
24 March 2023 7:56 AM IST
2 मौत की खबर मिली तो इलाके वाले सन्न रह गए, जानें खौफनाक मामला
x
निशा का किसी अन्य महिला के साथ संबंध को लेकर था।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एक व्यक्ति ने दिल्ली में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में जाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी का किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध था। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर मोहल्ला इलाके से छुरा घोंपने की घटना की कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की ने कहा, "मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक महिला को खून से लथपथ पाया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"
डीसीपी ने कहा, "मृतका की पहचान निशा (26) के रूप में हुई है। भारतीय दंड संहिता (यूपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।"
जांच के दौरान, यह पाया गया कि निशा और उसके पति अजीज के बीच विवाद कथित तौर पर निशा का किसी अन्य महिला के साथ संबंध को लेकर था।
तिर्की ने कहा, "अजीज अपनी पत्नी की हत्या के बाद अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गया। अजीज का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के कासगंज और अहमदाबाद में कुछ जगहों पर छापेमारी की थी। हालांकि, अजीज पुलिस से एक कदम आगे रहा। यहां तक कि उसने अपनी पत्नी की 'प्रेमिका' को फोन किया और कहा कि उसने निशा की हत्या कर दी है।"
अधिकारी ने कहा, "हालांकि, बुधवार को पता चला कि अजीज ने कासगंज में अपने पैतृक गांव में आत्महत्या कर ली है। दोनों बच्चे वहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ हैं।"
उन्होंने कहा, "उसकी मौत से निशा की हत्या का मामला सुलझ गया है। इस मामले में अदालत में एक संक्षिप्त चार्जशीट दाखिल की जाएगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story