भारत

पति ने पत्‍नी को कोबरा सांप से डसवाकर मार डाला, अब कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान इस दिन

jantaserishta.com
11 Oct 2021 2:54 PM IST
पति ने पत्‍नी को कोबरा सांप से डसवाकर मार डाला, अब कोर्ट ने पाया दोषी, सजा का ऐलान इस दिन
x
दरअसल, दोषी पति ने सो रही पत्नी को सांप से कटवाकर मौत की नींद सुला दिया था.

कोल्लम: केरल की एक अदालत ने सांप के काटने से हुई 25 वर्षीय महिला की मौत मामले में पति को दोषी करार दे दिया है। दोषी पति को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी। दरअसल, दोषी पति ने सो रही पत्नी को सांप से कटवाकर मौत की नींद सुला दिया था।

मामला पिछले साल मई माह का है, जब सूरज ने अपनी पत्नी उथरा को नींद में ही कोबरा सांप से कटवाकर मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले में कोल्लम की छठी अतिरिक्त सत्र अदालत ने पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सूरज को दोषी करार दिया। इस मामले में दोषी को सजा बुधवार को सुनाई जाएगी।
अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि यह दुर्लभतम मामलों में से एक है। इसमें आरोपी को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया गया है। मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि कैसे वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से एक हत्या के मामले की जांच की गई और उसका पता लगाया गया।
तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से बात करते हुए अनिल कांत ने कहा, "मामला मुश्किल था। लेकिन जांच दल ने मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक दवा, फाइबर डेटा, जानवर के डीएनए और अन्य सबूतों का विश्लेषण करने में बहुत मेहनत की।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story