भारत
आत्महत्या करने से पहले पति ने की पत्नी की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
jantaserishta.com
5 Feb 2023 8:19 AM IST

x
गांव के सरपंच का फोन आया कि उनके पिता ने गांव की झील के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पालनपुर (गुजरात) (आईएएनएस)| उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के रावी गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक के पुत्र भावेश भरथरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसने बताया कि मैं शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था, तभी अज्ञात कारणों से मेरे पिता ने मेरी मां मंजुलाबेन पर हमला कर दिया। घर पहुंचने पर, मैंने अपनी मां को खून से लथपथ पाया।
मैं मां को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि मेरे पिता शंकरभाई भरथरी ने मेरी मां पर धारदार हथियार से हमला किया था। हमला करने के बाद वह भाग गए।
शिकायत के अनुसार, जब भावेश अस्पताल में थे, तो उन्हें गांव के सरपंच का फोन आया कि उनके पिता ने गांव की झील के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
Tagsपत्नी की हत्याहत्याबनासकांठाबनासकांठा न्यूज़बनासकांठा पुलिसगुजरात न्यूज़आत्महत्याwife murdermurderbanaskanthabanaskantha newsbanaskantha policegujarat newssuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





