भारत
पति ने गंडासे से की पत्नी और 2 बेटियों की हत्या, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
jantaserishta.com
30 Aug 2023 12:54 PM IST

x
लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर जुट गई।
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना चांदी गांव की है, जहां लालबाबू सिंह ने मंगलवार देर रात गंडासे (एक प्रकार का धारदार हथियार) से अपनी पत्नी आशा देवी (45) और दो बेटियों कशिश (12) और नंदिनी (10) की गला रेतकर हत्या कर दी।
गांव में इस घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर जुट गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसकी तबियत खराब हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





