भारत

पति की हत्या कर दी, प्रेमी से नहीं मिल पाने के कारण परेशान रहती थी पत्नी

jantaserishta.com
15 Nov 2022 12:24 PM IST
पति की हत्या कर दी, प्रेमी से नहीं मिल पाने के कारण परेशान रहती थी पत्नी
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
हत्याकांड का खुलासा दो साल बाद हुआ है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हत्या सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्यार में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दर्दनाक मौत दी. इसके बाद दोनों ने मिलकर शव बोरे में भरकर को घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर तालाब में फेंकवा दिया. हैरानी वाली बात ये है कि इस हत्याकांड का खुलासा दो साल बाद हुआ है.
गौरतलब है कि पडरी थाना अंतर्गत वर्जी मुकुंदपुर गांव में तालाब से एक व्यक्ति का शव 24 सितंबर 2020 को मिला था. इस दौरान एक अंगूठी भी मिली थी. इसकी जानकारी मिलने पर मृतक का भाई पहुंचा और उसने बताया कि डेड बॉडी आदित्य कुमार उर्फ डोले निवासी भरमोहनी थाना भदोही की है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि मृतक की पत्नी चन्दा देवी ने पहचानने से इनकार कर दिया.
इसके बाद पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया. जिसकी रिपोर्ट आई एक महीने पहले आई तो महिला की करतूतों का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो हत्या करने की बात कबूल की.
पडरी थाना प्रभारी माधव सिंह का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि कोरोना काल में आदित्य कुमार उर्फ डोले दिल्ली से नौकरी छोड़कर घर चला आया था. घर पर रहने की वजह से पत्नी बनकट गांव निवासी अपने प्रेमी सोनू से नहीं मिल पा रही थी.
इसके बाद चन्दा ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. दोनों ने मिलकर आदित्य का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से वर्जी मुकुंदपुर गांव जाकर तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चन्दा देवी और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story