भारत

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला, 10 साल बाद आए थे वापस

jantaserishta.com
9 Jun 2022 8:45 AM IST
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला, 10 साल बाद आए थे वापस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपने बेटों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की धारदार हथियार हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के डहर गांव की है. यहां रहने वाले ओम पाल की पत्नी ममता का गांव के ही रमन के साथ प्रेम प्रसंग था और वो अपने चार लड़कों को छोड़कर 10 साल पहले अपने प्रेमी रमनपाल सिंह के साथ भाग गई थी. ओमपाल ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा.
कुछ समय बाद पता चला कि ममता अपने प्रेमी के साथ हरियाणा के पानीपत में नौकरी कर रही है. लेकिन लॉकडाउन के बाद महिला और उसका प्रेमी गांव में आकर रहने लगे थे. बुधवार शाम 7 बजे रमन पाल अपने खेत पर जा रहा था. तभी महिला का पति ओमपाल ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और उसकी हत्या कर दी. इस दौरान ममता को भी उसके पूर्व पति ने मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके फरार हो गए.
गांव में हुए डबल मर्डर से हड़कंप मच गया. इस मामले पर एसपी एस आनंद का कहना है कि डहर गांव के रहने वाले ओमपाल की पत्नी ममता गांव के ही एक युवक रमन के साथ फरार हो गई थी. ये बात महिला के पूर्व पति और उसके लड़कों को नागवार गुजरी जिसके चलते उन्होंने दोनों की हत्या कर दी. एतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story