भारत

पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शव छोड़कर हुआ फरार

Shantanu Roy
23 April 2023 5:34 PM GMT
पति ने कर दी पत्नी की हत्या, शव छोड़कर हुआ फरार
x
जांच में जुटी पुलिस
जीछो। जिले के जीछो गांव की रहने वाली प्रमिला देवी की जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पति सहित ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर वहां से फरार हो गए। वही महिला के परिजनों का आरोप है कि पति के द्वारा उसे जहर खिला कर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि पति बृजेश दूसरी लड़की से संबंध रख रहा था, और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी क्रम में उसकी जहर खिलाकर हत्या की गई है। मृतका की शादी 2010 में बृजेश के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही बराबर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वही मृतका की एक बेटी भी है। परिजनों के द्वारा पति और ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
Next Story