भारत

पत्नी के सामने पति का अपहरण, बोलेरो में थे किडनैपर्स

Nil dhankar
14 May 2024 7:29 AM IST
पत्नी के सामने पति का अपहरण, बोलेरो में थे किडनैपर्स
x
तलाश में जुटी पुलिस

यूपी। मिर्जापुर में बाइक सवार दंपति को रोककर पत्नी को बीच सड़क छोड़ दिया। बोलेरो सवार अचानक पति को उठाकर ले गए। पत्नी पहले तो कुछ समझ नहीं पाई फिर उसने शोर मचाया। तब तक उसे बीच सड़क छोड़ बोलेरो सवार उसके पति को बाइक समेत उठाकर ले जा चुके थे। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दंपति को रोककर पति को बोलेरो सवार उठा ले गए। पत्नी का आरोप है कि बोलेरो सवार नगदी, मंगलसूत्र व बाइक भी लूट ले गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि व्यक्ति अपराधी है। उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ के लिए उठाया है। पीड़िता देहात कोतवाली के वीरपुर गांव निवासी संध्या ने बताया कि अपने पति विंध्यवासिनी के साथ चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरगवां गांव मायके गई थी। सोमवार को दोपहर बारह बजे पति के साथ बाइक से मिर्जापुर जा रही थी। जैसे ही वह डगमगपुर के पास पहुंची। तभी बोलेरो सवारों ने बाइक के सामने वाहन लगाकर रोक लिया। बोलेरो सवार पति को मारने पीटने लगे। उसके बाद गले से मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये नगदी छीन लिए तथा बाइक सहित पति को भी उठा ले गए।

पीड़ित पत्नी ने घटना की जानकारी पड़री पुलिस को दी। थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस संदर्भ में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि व्यक्ति अपराधी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है। महिला का आरोप गलत है। सारी कहानी सामने आते ही मामला उल्टा हो गया। पुलिस ने कहा कि केवल पूछताछ के लिए व्यक्ति को उठाया है और महिला गलत आरोप लगा रही है।


Next Story