भारत

करीब 1 महीने से गायब है पति, तीन बेटियां पैदा होने पर पत्नी को छोड़कर भागा

jantaserishta.com
14 Aug 2021 1:08 PM IST
करीब 1 महीने से गायब है पति, तीन बेटियां पैदा होने पर पत्नी को छोड़कर भागा
x
महिला और उसके बच्चों के लिए खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं.

यूपी के बाराबंकी जिले में एक शख्स तीन बेटियां पैदा होने पर अपने परिवार को छोड़कर फरार हो गया है. शख्स को घर से भागे हुए 27 दिन हो गए हैं. पति के घर से भागे जाने के बाद महिला अपने चार बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है. महिला और उसके बच्चों के लिए खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं. महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ये मामला मंझपुरवा गांव का बताया जा रहा है. 32 वर्षीय निशा मौर्या को पति रंजीत मौर्या ने इसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसने 3 बेटियों को जन्म दे दिया. निशा मौर्या मंझपुरवा सुगरमील पुलिस चौकी जेल थाना कोतवाली नगर के एक किराए के कमरे में रह रही है. पीड़िता ने बताया कि शहर के पल्हरी थाना कोतवाली नगर निवासी रंजीत मौर्या से 6 साल पहले उनके पिता ने शादी करा दी थी.
महिला के अनुसार शादी के बाद वो अपने पति के साथ बंकी स्थित मकान में रह रही थी, लेकिन आधा मकान बेचकर वो किराए के मकान में रहने लगे. निशा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर फरार हो गया है. रंजीत अपने चार बच्चों खुशी (6), बेटा राजा (5), जान्हवी (ढाई साल) और लक्ष्मी (2 महीना) को छोड़कर कहीं चला गया. निशा ने बाया कि 27 दिन हो गए है पति सभी को छोड़कर फरार है.
खुद और बच्चों के खाने-पीने के लिए दर दर की ठोकरे खा रही हैं. मोहल्लेवालों से थोड़ी मदद मिल जाती है. महिला का आरोप है उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. इसलिए सबको छोड़ कर फरार हो गया है. महिला का कहना है कि उसके ससुर ने भी तीन शादी की थी. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से मदद की गुहार लगाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story