
x
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में शिकायत दी है। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी उस पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव डाल रही है। विरोध करने पर वह मारपीट करती है और अपने साथियों से भी पिटवाती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका विवाह लखनऊ निवासी युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया। वर्तमान में बेटा 12 साल का है और बेटी सात साल की है। पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी का चाल-चलन बदल गया और वह आसामाजिक तत्वों के साथ घूमने-फिरने लगी। पत्नी घर का कोई कामकाज नहीं करती है। विरोध करने पर खुद भी उसके साथ मारपीट करती है और अपने साथियों से भी पिटवाती है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसधर्मांतरण.पत्नीGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceConversionWife
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





