भारत

कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी को चाकू मारकर कर दिया घायल, इलाज जारी

jantaserishta.com
29 April 2022 7:52 PM IST
कोर्ट परिसर में पति ने पत्नी को चाकू मारकर कर दिया घायल, इलाज जारी
x
पढ़े पूरी खबर

पेरंबलूर: तमिलनाडु के पेरंबलूर जिले (TamilNadu Perambalur) में एक व्यक्ति ने कोर्ट परिसर (Court Premises) के अंदर अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना आज पेरंबलूर कोर्ट (Perambalur Court) में हुई. यहां दंपत्ति तलाक की कार्यवाही (Divorce proceedings) के लिए कोर्ट में पेश हुए थे.

जानकारी के अनुसार, पेरंबलूर जिले के पूलमबाड़ी गांव के दंपत्ति कामराज और सुधा कोर्ट में पहुंचे थे. यह दंपत्ति बीते सात साल से अलग रह रहे हैं और दोनों के तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है. आज कोर्ट में दोनों के तलाक मामले की सुनवाई चल रही थी. उसी दौरान अचानक कामराज ने सुधा पर चाकू से हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गईं.
इस घटना के बाद अदालत परिसर में हड़कंप मच गया. वहीं मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सुधा को बचाया. उसे इलाज के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने कामराज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. पेरंबलूर में दिनदहाड़े अदालत परिसर में हुई छुरा घोंपने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story