भारत
पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट मिला
jantaserishta.com
19 Jun 2026 2:30 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहित युवक ने कथित तौर पर पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी 26 साल के अभय कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है.
जानकारी के मुताबिक अभय कुमार की शादी 1 दिसंबर 2025 को हुई थी. परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था. अभय जयपुर में नौकरी करता था और शादी के बाद पत्नी को भी अपने साथ ले गया था.
परिवार का आरोप है कि पत्नी का कथित प्रेमी शादी के बाद भी उसके संपर्क में था. अभय के भाई का दावा है कि पत्नी उस युवक को अपना रिश्तेदार बताती थी. बाद में जब अभय को पूरे मामले की जानकारी मिली तो वह काफी परेशान रहने लगा. परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी. इसके बाद अभय के मोबाइल पर कथित तौर पर कुछ फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज आने लगे. इससे वह और अधिक तनाव में आ गया था.
मंगलवार सुबह अभय बिना किसी को बताए घर से निकल गया. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर कपरपुरा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद किया गया.
घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में अभय ने लिखा कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और इसी वजह से वह मानसिक रूप से टूट गया था. उसने साफ लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है. अंत में उसने 'सॉरी माय फैमिली' लिखते हुए अपने परिजनों से माफी मांगी. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





