भारत
पति बन गया हैवान, पत्नी की काटी नाक, फिर जो हुआ जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
1 Sept 2022 4:08 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
युवक नाक का टुकड़ा लेकर सीधे थाने पहुंच गया।
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी के झगड़े ने एक युवक को हैवान बना दिया। युवक ने न केवल अपनी पत्नी को पीटा बल्कि अपनी दांतों से उसकी नाक काट ली और नाक का टुकड़ा लेकर वह भाग निकला। युवक नाक का टुकड़ा लेकर सीधे फरधान थाने पहुंच गया। थाने में युवक के हाथ में मांस का टुकड़ा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर हैदराबाद थाने ले आई।
मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का है। इसी गांव के रहने वाले शिवराम की पुत्री वन्दना की शादी थाना फरधान के संजय के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। बताया जाता है कि फिर आए दिन वन्दना मायके चली आती थी। वन्दना मायके में थी तो सोमवार को संजय ससुराल आया और वन्दना से कुछ झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर संजय ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली और कटी नाक का टुकड़ा लेकर ससुराल से भाग आया।
भाग कर संजय थाना फरधान पुलिस के पास आ गया। फरधान पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना थी। हैदराबाद पुलिस संजय को पकड़ कर थाना ले आई। एसए ओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संजय ने दूसरी शादी वन्दना से की। पुलिस ने बताया कि यह घटना अवैध सम्बन्ध को लेकर हुई बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





