भारत

पति बना हैवान! बीवी को घर से बाहर निकला, वजह जानकर ही आ जाएगा गुस्सा

jantaserishta.com
14 April 2024 9:26 AM IST
पति बना हैवान! बीवी को घर से बाहर निकला, वजह जानकर ही आ जाएगा गुस्सा
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भी पिता की इस शर्मनाक करतूत को जानकर हैरान रह गई।
मंगलौर: घर में बेटी के जन्म के बाद पिता ने ऐसा शर्मनाक कदम उठाया कि हर कोई दंग रह गया। पुलिस भी पिता की इस शर्मनाक करतूत को जानकर हैरान रह गई। बेटी के जन्म देने के बाद पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकला दिया। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित करते थे।
अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पूर्व उसका विवाह पथरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी नौशाद के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में उसके पिता द्वारा काफी दान दहेज दिया गया था।
लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर और अधिक अत्याचार शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें पुत्र चाहिए।
आरोप है कि नौ फरवरी को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों के नाम नौशाद, ऐजाद और फरजाना निवासी ग्राम पदार्था थाना पथरी हरिद्वार बताए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story