भारत

पति को बैंक में आग लगाने की धमकी देना पड़ा महंगा, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
19 Feb 2022 10:46 AM IST
पति को बैंक में आग लगाने की धमकी देना पड़ा महंगा, अब हुआ ये...
x
पत्नी से झगड़ा।

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक द्वारा बैंक में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली राशिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नवंबर 2019 में उनकी शादी मोहल्ला महाजनान मुरादनगर निवासी सूर्यकांत के साथ हुई थी। पिछले साल उन्होंने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था, लेकिन पति के माफी मांगने पर उन्होंने फैसला कर लिया था। राशिका का कहना है कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की विजयनगर शाखा में कार्यरत हैं। गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे ड्यूटी खत्म करके वह घर जा रही थीं, तभी पति ने फोन करके गाली-गलौच की। इतना ही नहीं, पति ने उनके ब्रांच मैनेजर राहुल सिन्हा को भी फोन किया। पति ने कहा कि अगर कल तक राशिका को नौकरी से नहीं निकाला तो वह बैंक में आग लगा देगा। घटना के बाद पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसाइटी निवासी किरन पांडेय का कहना है कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की विजयनगर शाखा में अधिकारी हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जीवन सिंह नाम का खाता धारक बैंक में आया। उसने आते ही शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। समझाने पर उसने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। किरन पांडेय का कहना है कि उन्होंने विरोध किया तो जीवन ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस बुला ली जो आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरेपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story