भारत
पति ने पत्नी की प्रेमी से करवा दी शादी, हैरान करने वाला मामला सामने आया
jantaserishta.com
21 Jun 2025 5:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें स्टोरी.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी एक अन्य व्यक्ति से मंदिर में करवा दी. दोनों की शादी के 15 साल हो गए थे. यह विवाह गुरुवार की शाम को एक मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें पति ने खुद पत्नी की मांग से सिंदूर पोंछकर उसका हाथ शिवराज नाम के युवक को सौंप दिया.
मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 42 वर्षीय हरीशचंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी करिश्मा (36) का शिवराज चौहान नामक व्यक्ति से संबंध था. मंगलवार को हरीशचंद्र ने करिश्मा को शिवराज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया, जिसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. पंचायत में कोई समाधान नहीं निकलने पर हरीशचंद्र ने खुद ही पत्नी की शादी करवाने का फैसला लिया.
हालांकि, करिश्मा का दावा है कि यह शादी जबरदस्ती कराई गई और उसकी शिवराज से कोई प्रेम संबंध नहीं है. उसने कहा कि वह अपने पति के साथ जरूर विवादों में थी, लेकिन ऐसा कोई अवैध संबंध नहीं था. विवाह के बाद करिश्मा अपनी बेटी को साथ लेकर चली गई, जबकि बेटा हरीशचंद्र के पास है.
हरीशचंद्र का आरोप है कि करिश्मा ने उसे जहर देने और बेटे को नशे की दवा देने की कोशिश की थी. उसका कहना है कि वह अब करिश्मा से कोई संबंध नहीं रखना चाहता.
मामले पर खोड़ारे थाना प्रभारी प्रभोध कुमार ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे घटनाक्रम ने गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है, वहीं करिश्मा न्याय की मांग कर रही है और कह रही है कि उसकी मर्जी के खिलाफ यह सब किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





