भारत

पति ने दूसरे लड़के से करा दी पत्नी की शादी, पढ़े प्रेम, समर्पण और त्याग की अनोखी कहानी

jantaserishta.com
28 Dec 2021 9:02 AM IST
पति ने दूसरे लड़के से करा दी पत्नी की शादी, पढ़े प्रेम, समर्पण और त्याग की अनोखी कहानी
x
जब प्रेमी पहुंचा बेंगलुरु...

पटना: बिहार के जमुई (Jamui) से संबंधों की तासीर में लिपटी प्रेम, समर्पण और त्याग की अनोखी कहानी सामने आई है. कहानी बिल्कुल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिलती-जुलती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि इसकी शूटिंग जमुई की जगह बेंगलुरू में हुई है. और रील लाइफ की इस फिल्म के पात्र जमुई जिले से जुड़े हुए हैं.

जिसमें पति आखिर में आजिज आकर अपनी पत्नी की शादी सबके सामने उसके प्रेमी से करवा रहा है. पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने की ये घटना एक सप्ताह पहले हुई है. लेकिन शादी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
पति को पत्नी के प्रेमी बारे में पता चला
वायरल वीडियो के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी की शादी बेंगलुरू में करवाई है. पति का नाम विकास कुमार है, जो जमुई के सोनो थाना इलाके के बलथर गांव का निवासी है. विकास कुमार बेंगलुरू में जॉब करता था और शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरू में ही रहता था. विकास कुमार की ये दूसरी शादी है. पहली पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद विकास ने शिवानी नाम की लड़की से दो साल पहले शादी की थी.
लेकिन इस बीच अचानक विकास को अपनी पत्नी के सामान में एक लड़के की तस्वीर दिखी. जिसके बारे में विकास ने पूछताछ नहीं की. वो तस्वीर शिवानी के प्रेमी सचिन की थी.
इस रील लाइफ की फिल्म में ट्विस्ट तब आया, जब प्रेमी सचिन जो जिले के झाझा थाना क्षेत्र के काबर गांव का रहने वाला है अचानक बेंगलुरू पहुंच गया. सचिन को पता चला कि विकास उसकी प्रेमिका को लेकर बेंगलुरू गया है, उसके बाद सचिन ने अपने चाचा के यहां नौकरी करने के नाम पर बेंगलुरू पहुंचा और अपने प्रेमिका शिवानी से मिलने लगा.
ये बात पता चलने के बाद पति विकास ने अपनी पत्नी शिवानी को खूब समझाया और मिलने-जुलने पर आपत्ति जताई. लेकिन पत्नी ने विकास की बातों को अनसुना कर सचिन से मिलना जारी रखा.
अंत में पति ने लिया ये फैसला
पत्नी की जिद से परेशान विकास ने उससे बातचीत की और सचिन के साथ शादी कराने की बात कही. पत्नी ने इस बात पर हामी भर दी. इसके बाद बेंगलुरू में विकास ने सचिन को बुलाकर अपनी पत्नी शिवानी से शादी करवा दी. उसने खुद ही शादी का वीडियो बनाया. विकास ने बड़ा दिल दिखाते हुए स्थानीय लोगों के सामने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करवा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story