भारत

बाप रे! पत्नी को गैरमर्द के साथ देख भड़क गया पति, गुस्से में उठाया ऐसा खौफनाक कदम

jantaserishta.com
28 Oct 2024 5:25 PM IST
बाप रे! पत्नी को गैरमर्द के साथ देख भड़क गया पति, गुस्से में उठाया ऐसा खौफनाक कदम
x
वीडियो अब वायरल हो रहा है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स बेरहमी से पिटाई की गई. इस पिटाई के चलते शख्स की हालत बिगड़ गई. बाद में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 16 अक्टूबर का है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि मृतक अपनी रिश्तेदारी में साले के घर आया हुआ था. उस वक्त साला कहीं बाहर गया हुआ था. मौका पाकर वह उसकी पत्नी के कमरे में पहुंच गया. जब शख्स साले की पत्नी के साथ कमरे में मौजूद था, तभी साला घर आ गया और अपनी आंखों के सामने पत्नी को गैरमर्द के साथ देख भड़क उठा.
जिसके बाद उसने और उसके पिता ने शख्स के कपड़े उतारकर लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई से हालत बिगड़ी तो शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया, जहां हफ्ते भर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस बीच शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है.
फिलहाल, पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों (साले और उसके पिता) को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामले में एडिशनल एसपी शिवराज का कहना है कि पिटाई करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है. घटना 16 अक्टूबर की है.
दरअसल, ये पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है जहां भरवा सुमेरपुर का रहने वाले एक अधेड़ उम्र का शख्स अपने साले के यहां आया हुआ था. पुलिस के मुताबिक, यहां उसका एक महिला से अवैध संबंध था, जिसके घर वालों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था. बाद में महिला के पति और उसके पिता ने शख्स के पूरे कपड़े उतारकर उसे लाठी-डंडो से पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई. इस दौरान महिला की भी पिटाई की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story