भारत

विदेश में बैठकर पति ने भारत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने कसा शिकंजा

jantaserishta.com
4 Aug 2023 8:49 AM IST
विदेश में बैठकर पति ने भारत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने कसा शिकंजा
x
थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
कल्याणपुर: एक हाई प्रोफाइल मामले में रोशन नगर रावतपुर निवासी एक डेंटल सर्जन को उनके पति ने दुबई में बैठकर फोन से तीन तलाक दे दिया। डेंटल सर्जन ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। बगीचा बशीर रोशन नगर रावतपुर निवासी डॉ. जेबा सिद्दीकी डेंटल सर्जन हैं। डॉक्टर के मुताबिक उनका निकाह 30 अक्तूबर 2017 को विसमिल्लाह हाउस ऐलप्पी केरल निवासी सुलाल वहिदा सलेह से हुई थी। डॉक्टर का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति दुबई में काम करता है और तीन लाख महीना कमाता है। उसके बाद भी दुबई में शोरूम डालने के लिए उनके परिवार से 25 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है।
डॉ. जेबा सिद्दीकी के मुताबिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने फैमली कोर्ट में गुजारा भत्ता का केस दाखिल किया था। इसी बात पर बौखलाए पति ने 23 जुलाई 2023 की शाम सात बजे फोन पर गालियां दी और कहा कि तुमने मुकदमा किया है इसलिए मैं तुम्हे तलाक देता हूं, तलाक देता हूं, तलाक देता हूं। ऐसा कर उन्होंने तीन तलाक देकर भारतीय कानून का उल्लंघन किया है। डॉ. जेबा सिद्दीकी ने रावतपुर थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर रावतपुर नीरज ओझा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सुलाल वहीदा सलेह, ससुर मोहम्मद सलेह, सास वहीदा सलेह, जेठ सलाम सलेह, जेठानी गीतिका विश्वकर्मा उर्फ अहाना के खिलाफ क्रूरता करना, मारपीट, जानबूझकर बेईज्जत करना, जान से मारने की धमकी देना, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story