भारत

पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
19 May 2022 5:04 PM IST
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

DEMO PIC

कोटा: राजस्थान के कोटा से तीन तलाक का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था. छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जाता था. लेकिन बेटी के पैदा होने के बाद से उसकी बर्बरता बढ़ती चली गई. अब उसने तलाक देकर घर से निकाल दिया. उसकी एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी है. इस वजह से उसके सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई.

पीड़िता ने पति वसीम अंसारी के खिलाफ कोटा ग्रामीण के कनवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि पति बेटा चाहता था, लेकिन बेटी पैदा हुई जिसके बाद से ज्यादा परेशान किया जाने लगा. बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसने एक माह पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त उसकी कोई मदद नहीं की.
महिला के परिजनों का कहना है उनकी बेटी को इंसाफ चाहिए. पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को उसका पति ने गुस्से में पहले उसके साथ मारपीट की. फिर तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया.
महिला ने जब ग्रामीण एसपी से इस मामले की शिकायत की तो पुलिस तुरंत ही एक्शन मोड में आ गई और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है. एसपी कविंद्र सागर ने का कहना है कि इस मामले पर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story