भारत
हनीमून पर पत्नी को आए पीरियड्स तो आगबबूला हुआ पति, 45 दिन में टूटी शादी
jantaserishta.com
17 Aug 2026 9:10 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि हनीमून पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. बाद में नौबत तलाक तक आ गई. दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे और आरोप हैं. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
दरअसल, रामगढ़ताल की युवती का विवाह दिल्ली के निखिल मिश्रा से हुआ था. आरोप है कि अंडमान निकोबार में पीरियड्स आने पर पति ने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की. 40 लाख का दहेज पाने के बावजूद प्रताड़ित कर पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया. पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज हुआ.
पीड़िता के अनुसार, विवाह के करीब एक महीने बाद वह पति के साथ अंडमान-निकोबार हनीमून मनाने गई थी. वहां अचानक पीरियड्स के दौरान उसके पेट में तेज दर्द होने लगा और काफी खून निकलने लगा. वह दर्द से रोने लगी तो पति यह देखकर नाराज हो गया. उसने थप्पड़ों, लात-घूंसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया.
चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मचारी पहुंचे और दरवाजा पीटकर युवती की जान बचाई. इसके बाद पति ने पीड़िता के पिता को फोन करके गाली-गलौज की और बेटी को ले जाने की धमकी दी. किसी तरह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंचने पर उसने सास को आपबीती सुनाई, लेकिन सास और ननद ने भी उसका साथ न देकर उसे प्रताड़ित करना जारी रखा.
विवाह से पहले गोरखपुर में गोदभराई हुई थी, जहां ससुराल वालों ने ब्रांडेड सामान की मांग की थी. पिता ने 20 लाख नकद और कार समेत 40 लाख का दहेज दिया. इसके बावजूद ससुराल पहुंचने पर उसे बेइज्जत किया गया और शादी के 45 दिन घर से निकाल दिया गया.
घर से निकाले जाने के बाद भी ससुराल वालों ने दहेज वापस नहीं किया और पति व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देता रहा. थानों के चक्कर काटने के बाद परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की. रामगढ़ताल थाना प्रभारी ने बताया कि पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





