भारत
OMG! हत्या के आरोप में पत्नी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पति जिंदा मिला
jantaserishta.com
28 July 2023 5:23 PM IST

x
काम करता हुआ मिला।
तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस ने 25 वर्षीय एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके एक दिन बाद महिला का पति लगभग 130 किलोमीटर दूर एक मजदूर के रूप में काम करता हुआ मिला।
अफसाना और नौशाद अपने दो बच्चों के साथ अडूर में रह रहे थे। जब महिला ने कहा कि उसके पति पिछले एक महीने से लापता हैं, तब दिसंबर 2021 में उसके रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि उसने नौशाद को देखा है, इसके बाद स्थानीय पुलिस ने अफसाना को पूछताछ के लिए पिछले सप्ताह बुलाया। लेकिन आगे पूछने पर उसने बताया कि उसने अपने पति को मारकर दफना दिया है। पुलिस ने गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके घर सहित कुछ स्थानों पर खुदाई की, जहां उसने पति के शव को दफनाने का दावा किया था, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। पुलिस जब अफसाना से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही थी, तभी खबर आई कि नौशाद को शुक्रवार को थोडुपुझा में मजदूर के रूप में काम करते हुए देखा गया है। थोडुपुझा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुलिस अधिकारी जैमोन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज सुबह उन्हें एक दुकान चलाने वाले अपने दोस्त का फोन आया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेरे दोस्त ने कहा कि वह अफसाना के बारे में खबर पढ़ रहा था और उसने तस्वीर में नौशाद को पहचान लिया। जल्द ही मैं उस स्थान पर पहुंच गया जहां वह रह रहा था। मकान मालिक ने कहा कि वह पास में ही काम करने के लिए गया है। मैं वहां गया, उससे बात की और वह मेरे साथ आने को तैयार हो गया। पूछताछ करने पर, नौशाद ने कहा कि उसकी पत्नी अफसाना और कुछ अन्य लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद उसने अडूर से भागने का फैसला किया। नौशाद ने बताया कि मुझे उसके साथ रहने में डर लगता था। मैं नवंबर 2021 से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा हूं। मेरे पास मोबाइल फोन नहीं है और मुझे अफसाना के बारे में कोई खबर नहीं है।
इस बीच, पुलिस प्रोटोकॉल के अनुसार, नौशाद का मेडिकल चेकअप हुआ है और अडूर के पास कूडल की पुलिस उसे अडूर ले जाएगी जहां व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार रात गिरफ्तारी के बाद अफसाना अभी भी पुलिस हिरासत में है।
Tagsकेरल पुलिसकेरलकेरल न्यूज़हत्याजिंदातिरुवनंतपुरमkerala policekeralakerala newsmurderalivethiruvananthapuram
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





