
x
जानें पूरा मामला।
लखीमपुर खीरी (आईएएनएस)| लखीमपुर खीरी जिले में महिला की हत्या के आरोप में पति व उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पति आशुतोष अवस्थी और उसकी पत्नी वंदना बाजपेयी गांव के पास सीतापुर रोड पर नसिर्ंग होम 'गौरी अस्पताल' चला रहे थे। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आशुतोष ने कबूल किया कि 26 नवंबर को वंदना से विवाद के बाद धक्का दिया था, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से वंदना की मौत हो गई। उसने बताया कि अपने पिता गौरी शंकर के साथ शव को बक्से में रखा और उसे अपने अस्पताल के तहखाने में छुपा दिया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए गढ़मुक्तेश्वर ले गए।
दोनों ने वंदना के घर से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता शिवराज शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आशुतोष, उसके पिता, उनकी मां विमलेश अवस्थी और उनकी बहन निशा अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आशुतोष और उसके पिता को शहर के राजापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





