
x
आरोपी गिरफ्तार
Noida नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। यह मामला दादरी क्षेत्र के चिटहैरा गांव का है, जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस के अनुसार 17 जून को थाना दादरी क्षेत्र में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और लोकल इंटेलिजेंस तथा गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहित पुत्र अनूप को नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी कविता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से शराब पीने का आदी है। शराब की लत के कारण उसका अपनी पत्नी कविता के साथ अक्सर विवाद और झगड़ा होता रहता था। आरोपी के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब पत्नी द्वारा खाना न बनाने और न देने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी का दुपट्टा पकड़ लिया और उसी से उसका गला घोंट दिया। गला दबाने के कारण कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा भी बरामद कर लिया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। मृतका कविता की हत्या से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद की बातें सामने आती थीं, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर रूप ले लेगा कि एक महिला की जान चली जाएगी। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsग्रेटर नोएडादादरी थानापत्नी की हत्याघरेलू विवादमोहित गिरफ्तारकविता हत्याकांडशराब की लतदुपट्टे से गला घोंटाचिटहैरा गांवक्राइम न्यूजनोएडा पुलिसमहिला हत्या मामलाGreater NoidaDadri police stationwife's murderdomestic disputeMohit arrestedKavita murder casealcohol addictionstrangulation with dupattaChithaira villagecrime newsNoida policewoman murder case
Next Story





